22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पुन:आगमन पर अलवर के प्रसिद्ध उद्योगपति श्रीमती एवं श्रीमान विजय डाटा जी का श्री माधव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके निवास पर जाकर अभिनंदन किया, इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीमान डाटा दम्पत्ती को साफा एवं माला पहनाकर एवं श्रीमती विजय डाटा को सोल एवं पुष्प गुच्छ भेट कर अभिनन्दन किया , अभिनंदन समारोह में संस्था के संरक्षक डॉक्टर केके गुप्ता, अध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश बढ़ाया, मंत्री विमल कुमार जैन, उपाध्यक्ष श्री संजय जी सचेती एवं डॉ भूपेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे आदरणीय विजय डाटा जी के साथ संस्था के पदाधिकारी ने बड़े हर्षल उल्लास के साथ राम मंदिर अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की गतिविधियों पर चर्चा की
।



