श्री माधव सेवा समिति स्नेह मिलन आयोजित

श्री माधव सेवा समिति स्नेह मिलन आयोजित

  • Start: May 3rd, 2023
  • End: May 3rd, 2023
  • Time: 4h

अलवर, 3 मई

बच्चों को संस्कार देने से ही भावी पीढी का कल्याण संभव-डागा

   

श्री माधव सेवा समिति के अंबेडकर नगर स्थित निर्माणाधीन नए भवन में बुधवार को समिति के समिति के कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रवासी उद्योगपति और अमेरिका के ह्यूस्टन निवासी राजीव डागा थे। समारोह में उनकी पत्नी नीता डागा भी मौजूद थी।
इस अवसर पर राजीव डागा ने कहा कि बच्चों को संस्कार देना भावी पीढी के कल्याण का कार्य है। इस कार्य को श्री माधव सेवा समिति अपने सभी संस्कार केन्द्रों के माध्यम से बखूबी कर रही है। बच्चों में भारतीय संस्कारों के बीज बोने से न केवल बच्चों का वरन अभिभावकों व संपूर्ण पीढी का उद्धार होना तय है। श्रीमती नीता डागा ने बच्चों से बातचीत की और उन्हें पढ-लिख भारत का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समिति शिक्षक राजीव शर्मा को सिविल सर्विस की तैयारी के लिए प्रेरित करते हुए संपूर्ण आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया और संपूर्ण स्टाफ को तीन-तीन हजार रूपए प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किए।
कार्यक्रम में समिति के सहयोगकर्ताओं का मोतियों की माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इससे पहले श्री माधव सेवा समिति के मंत्री विमल जैन ने अतिथियों का स्वागत किया और समिति का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सीए श्रीकिशन गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, डॉ केके गुप्ता, डॉ सुभाष अग्रवाल, श्री माधव सेवा समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश बडाया, उपाध्यक्ष संजय सचेती, अशोक छाबडा, सुशील जैन, दिनेश चंद, उज्जवल जैन, राजेन्द्र कुमार जैन, धर्मचंद जैन ने भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग की मौके पर ही घोषणा की। कार्यक्रम में विजय सोलवेक्स के प्रबंधक जीआर गोयल, समिति की ओर से संचालित संस्कार केन्द्रों के स्टाफ सदस्य और काफी संख्या में बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि योगेश वशिष्ठ ने किया।

Event location