दीपावली 2022

दीपावली 2022

श्री माधव सेवा समिति द्वारा सेवा बस्तियों में संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों को लायंस क्लब मत्स्य द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया गत दो दिनों में लायंस क्लब मत्स्य द्वारा 275 परिवारों को मिष्ठान वितरण किया गया दिनांक 21-10- 2022 को 126 परिवारों को एवं दिनांक 22-10- 2022 को 149 परिवारों को एक 1 किलो की मिठाई के डब्बे वितरित किए गए इनमें 126 परिवार केशव आदर्श विद्या मंदिर बराई बस्ती बुध विहार, 104 परिवार केशव आदर्श विद्या मंदिर चमेली बाग अखेपुरा मोहल्ला, 26 परिवार हरिपुरा एवं 10 परिवार गंगोडी इस अवसर पर संस्था द्वारा विद्यालय में कार्यरत सभी कार्मिकों को भी मिष्ठान वितरित किया गया एवं सभी विद्यालयों में अध्ययनरत 491 बालक को संस्था के उपाध्यक्ष श्रीमान संजय जी संचेती एवं उनके परिवार के द्वारा एक-एक शर्ट वितरित की गई एवं बच्चों को विद्यालय पोशाक भी संस्था के द्वारा वितरित की गई विद्यालय पोशाक आईआरएस अधिकारी श्रीमान धीरज जी जैन की प्रेरणा से विद्यालय को प्राप्त। हुई मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष श्रीमान सी पी गुप्ता जी, मंत्री श्री मृदुल जी खंडेलवाल एवं क्लब के पदाधिकारी श्रीमान डॉ. विजेंद्र कुमार जी गर्ग सत्यनारायण जी अग्रवाल, रामबाबू जी अग्रवाल, अनिल कुमार जी बंसल मोहन स्वरूप जी अग्रवाल एवं श्री वीके अग्रवाल साहब उपस्थित रहे श्री माधव सेवा समिति की संरक्षक डा.के के. गुप्ता, मंत्री विमल कुमार जैन सहित दोनों दिन विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहा विद्यालय में मिष्ठान प्राप्त कर सभी बालक एवं उनके अभिभावक अत्यंत प्रश्न चित्त दिखाई दे रहे थे आज 22- 10- 2022 को अखैपुरा विद्यालय में भारत माता पूजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया एवं दोनों दिन बच्चों द्वारा लायंस क्लब के पदाधिकारियों के समक्ष विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गायन प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया भारत माता पूजन कार्यक्रम में लायंस क्लब के सभी अधिकारी अत्यंत प्रसन्न मुद्रा में थे एवं श्रीमान सी.पी. गुप्ता जी द्वारा कहा गया कि जब भी हम यहां आते हैं हमें कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है, सभी लोग प्रश्न थे इस अवसर पर श्री राम बाबू जी अग्रवाल सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी द्वारा 5 वर्ष तक दो बालकों का संपूर्ण शैक्षिक व्यवस्था ने की घोषणा भी की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.